Let’s travel together.

आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें: कलेक्टर डाॅ. सिंह

0 92

सुरेंद्र जैन रायपुर

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का अवसर है इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और देशवासियों ने खुली हवा में सांस ली थी। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हमारा जो कर्तव्य है उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छा काम कर रहें है। मेरा आग्रह हैं कि कोई नागरिक कार्यालय में कोई आवेदन या कोई कार्य लेकर आता है तो संवेदशीलता से उनकी बातें सुने। साथ ही नियमानुसार उनका कार्य करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस में कार्य को मजबूती के साथ विस्तार करें: कलेक्टर डाॅ. सिंह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्याें का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811