Let’s travel together.

सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 60

एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2024 कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।आज नागरिकों के पास विकास की अनंत संभावनायें हैं। इन संभावनाओं का लाभ उठाकर भारत को विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरे मनोयोग से प्रयास कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता। सफल व्यक्तियों के जीवन से उनके अथक प्रयास और लगन की सीख आम नागरिकों को मिलती है। जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, साथ ही प्रगति की राह में मार्गदर्शन का कार्य भी करती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल रेडिसन भोपाल में “माईएफ़एम एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2024” कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं उद्यमियों को पुरस्कृत किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज भोपाल में आयोजित MY FM के कार्यक्रम में समस्त प्रदेश्वासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811