Let’s travel together.

बाइक सवार युवक सड़क पर पड़ी गिट्टी से फिसलकर हुआ घायल

0 159

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दिवानगंज हॉस्पिटल के सामने सड़क के बीचो-बीच पड़ी गिट्टी से बाइक सवार युवक टकराकर हुआ घायल
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में रविवार रात्रि में मोटरसाइकिल चालक दीवानगंज के हॉट बाजार सब्जी खरीदने जा रहा युवक छोटू ठाकुर पिता रमेश ठाकुर निवासी अम्बाड़ी सड़क के बीचो-बीच पड़ी गिट्टी से टकरा गया। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा युवक को दीवानगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने युवक का उपचार किया। बताया जा रहा है कि सर में ज्यादा चोट लगने के करण सर में टांके लगाए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सड़क ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक गिट्टी को सड़क के बीचो-बीच पटक दी है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही रात में यह गिट्टी वाहन चालकों को दिखाई भी नहीं देती है जो हादसों को दावत दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811