देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन
रंगई गणेश मंदिर से शुरू हुई कावड यात्रा नगर मे पहुंची तथा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर कानाखेडा पहुंची ।इसके पूर्व कावड यात्रा का कमापार मंदिर से लेकर नगर पहुचने पर अनेकों स्थानों पर भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर फलो का वितरण भी किया गया। कावड़ यात्रा नगर में कई जगह भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद कावड यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची जहाँ पूजाअर्चना तथा प्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ ।कावड यात्रा के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे ।