Let’s travel together.

आदिवासी दिवस पर सागर कंपनी में किया गया पौधारोपण

0 94

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनील कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में अंतर्गत विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड तमोट गोहरगंज जिला रायसेन मध्य प्रदेश में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सह वृक्षारोपण का आयोजन  न्यायाधीश सुश्री प्रिंसी अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठखंड गौहरगंज की उपस्थिति में किया गया।
उक्त अवसर पर  न्यायाधीश नीरज अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गोहरगंज, बृजेश चौहान अध्यक्ष अधिवक्ता संघ गोहरगंज, ऐ. के. सैनी चीफ जनरल मैनेजर सागर कंपनी, जनरल मैनेजर अजिताभ सिंह, ए एम केथाले,राजवंत राघव, सीनियर मैनेजर संताभ गुप्ता, बेनी ईपन चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, विधिक सेवा समिति से श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत, श्री मनोज कुमार पांडे एवं कंपनी मशीन ऑपरेटर की लगभग 120 की संख्या में उपस्थिति रही।
माननीय न्यायाधीश महोदया द्वारा शिविर के दौरान आदिवासियों के अधिकारों एवं कानून विषय पर प्रकाश डाला साथ ही विधिक सेवा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी दी। शिविर उपरांत न्यायाधीश महोदय द्वारा कंपनी परिसर में सभी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811