Let’s travel together.

शिवपुरी में चोरों के हौसले बुलंद, एक रात में 7 घरों के ताले तोड़ 10 लाख रु.गहने और नगदी चोरी

0 85

 

-ग्रामीणों के घर से देशी घी को भी अपने साथ ले गए चोर

– ग्राम राई में रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में शहरी क्षेत्र में ही चोरी की बड़ी वारदातें नहीं हो रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी चोरी की वारदातों को चोर अंजाम दे रहे हैं। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम राई में भी लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है जिसमें चोरों ने एक रात में 7 घरों के ताले तोड़कर 10 लाख से अधिक के गहने व नगदी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस चोरी की वारदात से पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।

10 लाख रुपए अधिक का नगद और गहने चोरी-

बताया जा रहा है कि कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम राई में रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया। इस दौरान इस गांव के एक साथ 7 घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी गहने व नगदी चुरा ली। ग्रामीणों को इस वारदात का तब पता चला जब वह देर रात को टॉयलेट के लिए उठे। इस वारदात में चोर 7 घरों में चोरी की बारदात को अंजाम देकर करीब 10 लाख रुपए अधिक का नगद और गहने चोरी कर ले गए। इस चोरी की वारदात के बाद पीडितों ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।

देशी घी भी अपने साथ ले गए चोर-

कोलारस के ग्राम राई में रहने मंगल पाल पुत्र राम चरण पाल के घर से चोर लगभग 4 किलो चांदी के आभूषण, 3 तोला सोने का मंगलसूत्र और घर में रखे 50 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर घर में रखा 10 किलो देशी घी को भी अपने साथ ले गए। कल्याण पुत्र रामचरण के घर से चोर 40 हजार रुपए नगद, सोनेराम जाटव पुत्र किशन लाल के घर में रखा 3 क्विंटल गेंहू, पूरन पाल के घर से चांदी की पायल और करधौनी, सोने का मंगलसूत्र सहित 13 हजार रुपए नगदी, भूरा जाटव के घर से चांदी की करधौनी, हथफूल सोने के बाला और मंगल सूत्र, डोबलिया खैरु जाटव के घर से सोने की अंगूठी, झुमकी, चांदी के चांदी के पांव के पट्टे, 5 हजार नगदी, मंगलिया जाटव के घर से चांदी की पायल करधौनी, सोने का मंगलसूत्र सोने वाला, दो सोने का ताबीज और 30 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811