Let’s travel together.

दीवानगंज की मध्य भारत फैक्ट्री से निकलते धुएं से स्कूली बच्चों को सांस लेने में तकलीफ आंखों में जलन, पंचायत ने फैक्ट्री को दिया नोटिस

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

आवासीय क्षेत्रों के नजदीक औद्योगिक कारखानों का निर्माण आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इन कारखानों से निकलने वाले धुएं ने स्कूल के मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दिवानगंज में भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे पर स्थित मध्य भारत फैक्ट्री के सामने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज एवं एक निजी स्कूल है दोनों ही स्कूल में क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं, फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण स्कूली बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और आंखों में जलन हो रही है। वही इस हाइवे से निकलने वाले राहगीर भी फैक्ट्री के प्रदूषण फैलाने वाले धुएं से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर शासकीय पीएम श्री स्कूल एवं एक निजी स्कूलों ने दीवानगंज ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं की शिकायत की है।

दोनों ही स्कूलों के पत्र को संज्ञान में लेकर सरपंच गिरजेश नायक द्वारा फैक्ट्री को 8 दिन के अंदर बंद करने का नोटिस दिया है। सरपंच गिरजेश नायक ने बताया अगर 8 दिन बाद फैक्ट्री बंद नहीं होती है तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811