सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
क्षेत्र में हुई चोरियों का सलामतपुर पुलिस कई महीने बीतने के बाद भी पता नही लगा सकी। जिसकी वजह से चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह बिजली ट्रांसफार्मरों से लगातार ऑयल की चोरी करने लगें हैं। कुछ माह पूर्व खोहा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता कालूराम मीणा के खेत पर देर रात बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें भरा हुआ 150 लीटर ऑयल जिसकी कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए थी। निकालकर चोरी कर लिया गया था। रायसेन जिले भर में कृषि पंपों को बिजली सप्लाई देने वाले बिजली ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों द्वारा चोरी कर हजारों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। बता दें कि सलामतपुर, सांची क्षेत्र में अब तक कई बिजली ट्रांसफार्मरों के अज्ञात चोरों द्वारा आईल चोरी कर लिया गया है। जिससे विद्युत कंपनी सहित उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का चूना लगा है। ईसी तरह का एक मामला 12 मार्च को भी हुआ था। जहां छोला गांव के किसान गजराज सिंह के खेत पर देर रात बिजली ट्रांसफार्मर को उतारकर उसमें भरा हुआ 150 लीटर ऑयल जिसकी कीमत लगभग पंद्रह हजार रुपए है निकालकर चोरी कर ले गए थे। दोनों ही घटनाओं को एक ही तरह से अंजाम दिया गया था। वारदात को चोरों ने जिस तरह से अंजाम दिया था। उससे प्रतीत होता है कि चोर प्रोफेशनल हैं। क्योंकि अज्ञात चोर इतने शातिर हैं कि उन्हें यह भी पता है कि खेती के लिएं किसानों को दस घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है। उनको यह भी पता है कि बिजली कितने समय से कितने समय तक रहती है। और कब नही रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को आसानी के साथ अंजाम दिया था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी सलामतपुर पुलिस चोरों तक नही पहुंच पाई। देखना यह है कि सलामतपुर पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।