Let’s travel together.

मंदिर पर कथा कराने गए थे, बारिश के पानी के नाले में फंसे, रेस्क्यू कर 8 लोगों को निकाला गया

0 64

– आठ लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया

– पोहरी के पास केदारेश्वर पर कथा कराने गए थे लोग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी से 2 किलोमीटर दूर केदारेश्वर मंदिर पर कथा करने गए कुछ लोग यहां पर तेज बारिश के बाद नाले में आए पानी को उफान में फंस गए। देर शाम को इन फंसे हुए लोगों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नाले के पानी के उफान में फंसे 8 लोगों को बाहर निकाला गया। केदारेश्वर मंदिर के नजदीक नाले पर पानी के तेज बहाव के बीच फंसे यह लोग शिवपुरी शहर से कथा कराने के लिए गए थे तभी मंदिर से लौटते समय यह पानी के तेज बहाव में फंस गए। पोहरी से दो किलोमीटर दूर केदारेश्वर मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है और यहां से कई लोगों की आस्था जुड़ी है इसलिए यह लोग यहां मंदिर पर कथा करने के लिए गए थे।

 

नेटवर्क नहीं मिलने पर चिल्लाकर मदद मांगी

बताया गया है कि शिवपुरी शहर के फिजीकल थाने के पास रहने वाले अनिल खटीक, कमलागंज निवासी अरविंद खटीक, सोनम नामदेव, संजय खटीक, फतेहपुर निवासी रवि भार्गव, वल्लभ खटीक व अजय शाक्य शनिवार को कथा कराने के लिए पोहरी क्षेत्र के इस मंदिर केदारेश्वर धाम पर पहुंचे थे। इसी दौरान कथा कराने के बाद लौटते समय यह पानी के तेज बहाव में फंस गए। कथा कराने के लिए 8 लोग गए थे और लौटते समय रास्ते में पानी भर गया। नेटवर्क नहीं मिलने पर चिल्लाकर मदद मांगी। एक युवक ने बीएमओ को बताया और फिर एसडीओपी पुलिस तक इन लोगों के यहां पर फंसे होने की बात पहुंची। इसके बाद पोहरी के विधायक कैलाश कुशवाह ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया और प्रशासन से इनकी मदद की बात कही।

रेसक्यू कर निकाला गया

पुलिस को सूचना मिलने के बाद पोहरी एसडीओपी सुरजीत सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम नाव लेकर पहुंची और सभी 8 लोगों का रात 10 बजे रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि जहां यह लोग फंसे से थे वह मंदिर ऊंचाई पर होने की वजह से सुरक्षित थे।

मंदिर पर है प्राकृतिक झरना-

बताया जाता है कि शिवपुरी जिले के पोहरी से 2 किमी दूर दो पहाड़ों के बीच यह केदारेश्वर मंदिर है। यहां पर 12 महीने प्राकृति झरना बहने से रास्ते में हल्का पानी भरा रहता है। जो कथा कराने के लिए गए थे तभी भी पानी कम था लेकिन देर शाम को बारिश के बाद यहां पर पानी का बहाव तेज हो गया। इस बीच यह लोग यहां पर फंस गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811