Let’s travel together.

रीवा से गोविंदगढ़ रेल मार्ग पूर्ण, शीघ्र ही गोविंदगढ़ तक होगी रेल परिवहन की सुविधा- उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 53

जून 2025 में सीधी तक होगा रेल-संचालन

सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की समीक्षा की

भोपाल/सतना।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा से गोविंदगढ़ तक का रेलमार्ग बन चुका है। रेल संचालन के लिए रेल मंत्रालय को अनुमति पत्र भेजा जा चुका है। अनुमति प्राप्त होते ही रेल गोविंदगढ़ तक जाने लगेगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ से सीधी रेलमार्ग का कार्य जून 2025 तक पूर्ण हो जायेगा। 25 जून 2025 तक सीधी तक रेल का संचालन किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की समीक्षा की। सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा, पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय सहित प्रशासनिक एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री ने सतना से सिंगरौली रेल परियोजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना विन्ध्य क्षेत्र की लाइफलाइन है। इसके बन जाने से विन्ध्य का सीधा जुड़ाव कलकत्ता से हो जाएगा और विंध्य क्षेत्र औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़कर और तेज गति से प्रगति कर सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशासन व रेलवे के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य में आने वाली अड़चनों को दूर करें।

उन्होंने सभी टनल्स तथा नदियों में बनने वाले पुलों का कार्य प्रारंभ तथा सीधी के रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने हेतु रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811