Let’s travel together.

एमबीबीएस इंटर्न हड़ताल : मंत्री के नाम विधायक देवेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

0 111

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न की हड़ताल पर हैं यह हड़ताल MBBS इंटर्न, इंटर्नशिप में मिलने वाले मानदेय में वृद्धि को लेकर की जा रही हैं। आज शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने विधायक देवेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर एक ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा और मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की बात कही। विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि वह आपकी बात ऊपर तक पहुंचाएंगे और हर संभव मदद करेंगे।

ज्ञापन सौंपते हुए डॉक्टरों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मासिक 13 हजार 409 रुपये स्टाइपेंड दे रही है। उनके अनुसार उनसे 16-16 घंटे तक काम लिया जा रहा है। ऐसे में यह राशि उनकी जिम्मेदारियों और चिकित्सा सेवा में उनके योगदान के अनुपात में अत्यंत कम है। वह अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की मानीटरिंग करने के साथ-साथ, सीनियर डाक्टर्स को असिस्ट भी करते हैं। इतना सब होने के बाबजूद उन्हें नाममात्र का स्टाय फंड दिया जा रहा है।

इस कारण उन्हें उनकी दैनिक आवश्यकताओं जैसे किराया, भोजन, परिवहन और अध्ययन सामग्री को पूरा करने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस वित्तीय दबाव के कारण उनकी कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जो उनके द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित करता है।

ज्ञापन के माध्यम से डॉक्टर ने बताया कि असम में यह स्टाय फंड 36 हजार 220 रुपये पश्चिम बंगाल में 32 हजार रुपए, कर्नाटक में 30 हजार रुपए, मेघालय में 30 हजार रुपए है। इन राज्यों ने हाल ही में अपने इंटर्न्स की देय राशि में वृद्धि की है। इससे उनके इंटर्न्स को न केवल आर्थिक सुरक्षा मिली है, बल्कि वे अपने कर्तव्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

MBBS इंटर्न का कहना हैं कि सरकार जब तक उनकी मुख्य मांग को पूरा नहीं करती हैं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि वह आपकी बात मंत्री तक पहुंचाएंगे और जल्द ही इस पर विचार कर समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811