Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित त्रिमूर्ति चौराहे या यात्री बस ने बाईक सबारो को मारी टक्कर,दो गंभीर रूप से घायल

0 189

 उपचार के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज ले गये

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित त्रिमूर्ति चौराहे पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग शक्ति बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद यादव पिता रघुवीर यादव उम्र 35 वर्ष और मोहित यादव पिता भूरा यादव उम्र 25 बाइक से जा रहे थे इतने में शक्ति बस ने टक्कर मार दी जिससे गोविंद यादव और मोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको दीवानगंज 108 एम्बुलेंस मे पदस्थ डॉक्टर सुरेंद्र शाक्य द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया उसके तुरंत बाद पायलट रोहित शाक्य द्वारा बिना देरी किए हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज विदिशा शिफ्ट किया गया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज जारी है।


बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज 40 किलोमीटर मार्ग पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में कई राहगीर घायल हो रहे हैं तो कई राहगीर की अभी तक मौत हो चुकी है। अभी 7 महीनो में ही 40 किलोमीटर मार्ग पर 50 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें 75 लोग

घायल हो गए तो वही अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। इस समय रोड की हालत खस्ताहाल हो गई है जिसमें हजारों की तादात में गहरे गहरे गड्ढे हुए हैं इन्हीं गड्ढों को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाएं बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811