रायसेन। जिले के सिलवानी में राजमार्ग 15 मार्ग पर किसानों ने यूरिया, डीएपी खाद नही मिलने से आक्रोशित होकर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रकाश नायक, टीआई डीपी सिंह मौके पर पहुंचे।

किसानों ने बताया कि तीन दिन से हम प्रतिदिन लाइन में लगकर खड़े होते और हम लोगो को खाद नही मिल रहा, और दुकानों से कालाबाजारी की जा रही है।
एसडीएम प्रकाश नायक ने किसानों बात की एवं खाद वितरण केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते सभी

किसानों को समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया और लाइन में लगकर खाद वितरण प्रारंभ कराया। लगभग आधे घण्टे चले चक्काजाम के दौरान मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई।