Let’s travel together.

ग्राम सियरमऊ में बिजली की समस्या: 4 दिन से अंधेरे में आधा गांव

0 181

कृष्ण कांत सोनी सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील क्षेत्र के सियरमऊ गांव में पिछले 4 दिनों से बिजली की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। गांव की बस स्टैंड वाली डीपी जल जाने के कारण आधे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू के डर से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। जब ग्रामीण लाइनमैन को कॉल करते हैं, तो वह कॉल रिसीव ही नहीं करते। ग्रामीणों ने बताया कि नयाखेड़ा सर्किल के सियरमऊ गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। अफसरों से संपर्क करने पर वे भी केवल लाइनमैन से शिकायत करने को कहते हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर आरोप लगाया है कि वह कभी गांव में आते ही नहीं हैं। बिजली ना होने से ग्रामीणों को खासकर रात के समय में भारी परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और घरेलू कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए। लाइनमैन और अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है यदि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811