नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
सीहोर जिले के श्यामपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में दो युवकों द्वारा तलवारे लहराकर आतंक फैलाने ,छात्रों को डराने धमकाने तथा स्कूल की छात्राओ को छेड़ने का एक वीडियो सामने आया हे।

जिसमें दो लड़के सोहेल व सौरभ स्कुल परिसर में बाइक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए तलवार लहरा कर बच्चों के साथ गाली गलौज तथा लड़कियों का पीछा कर उन पर बूरी नियत से कमेंट करते दिखाई दे रहे हे। इस मामले में प्राचार्य की शिकायत पर मामला किया कर विवेचना में लिया गया हे।

एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि पी.एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर की प्राचार्य फ्रांसिस्का बारा द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें उनके द्वारा बताया कि कल दो लड़के सोहेल व सौरभ शाला परिसर में बाईक पर सवार होकर हाथ में

तलवार लेकर आये, तलवार लहराकर बच्चो के साथ गाली गलोज कर भय उत्पन्न किया तथा लड़कियो का पीछा कर उन पर बुरी नीयत से कमेंट किया जाता है जिस पर मामले में संज्ञान लेकर धारा 125,296, 75,78, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।
देखिये VDO