Let’s travel together.

गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा- उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 53

छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर बनेगी सुरंग

उप-मुख्यमंत्री का गोविंदगढ़ में किया गया अभिनंदन

भोपाल।उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा ज़िले के गोविन्दगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि गोविंदगढ़ के समग्र विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर सुरंग बनाई जाएगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गोविंदगढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान हुआ तथा भगवान श्री रमागोविंद का चित्र भेंट किया गया।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ की पहचान सफेद शेर से है। महाराजा मार्तण्ड सिंह को याद करना गौरव की बात है। विन्ध्य क्षेत्र में सफेद शेरों की वापसी हो गई है। शीघ्र ही गोविंदगढ़ में पूर्व से स्वीकृत सफेद शेर के ब्राीडिंग सेंटर का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि अमिलकी की नहर की पुलिया के घुमाव को सीधा कराया जाएगा तथा गोविंदगढ़ घाट की सड़क का सुधार कार्य तत्काल होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य लगातार जारी हैं। देश के विकास में जिस प्रकार मध्यप्रेदश का योगदान है उसी प्रकार प्रदेश के विकास में विन्ध्य भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। रीवा जिले में बाणसागर की नहरों से तीन लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। आने वाले पाँच वर्षों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बहुती नहर में 1500 करोड़ रुपए से तथा सीतापुर/हनुमना में 3500 करोड़ रुपए से सिंचाई सुविधा के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हमारे किसान समृद्धशाली हों। जिले में आईटी पार्क, फूड पार्क एवं अन्य रोजगार के संसाधन विकसित कर आने वाली पीढ़ी को रोजगार देने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। अगस्त माह में रीवा हवाई अड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गोविंदगढ़ थाना परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और संतजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्रिदंडी स्वामी शेषमणि आचार्य ने शुभ आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर रीवा श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811