Let’s travel together.

वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के लिए केन्द्रीय बजट निराशाजनक – वीरेन्द्र नामदेव

0 86

सुरेंद्र जैन रायपुर

भारतीय मजदूर संघ के आनुषंगिक वरिष्ठ नागरिक परिसंघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश संयोजक तथा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि संसद में कल केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के लिए निराशाजनक है। श्री नामदेव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस बजट से वरिष्ठ नागरिकों और पेंशन से जीवनयापन करने वालों की आशाएँ धूमिल हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद थी कि रेल यात्रा में कोरोना काल से बंद रियायत को इस बार के बजट में बहाल किया जाएगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुरूप 70 वर्ष की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए इलाज हेतु आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक इजाफा किया जाएगा ,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
श्री नामदेव ने आगे बताया कि केन्द्र एवं राज्य के पेंशनभोगी सरकारी कर्मचारी भी इस केन्द्रीय बजट से बहुत उम्मीद लगाए बैठे थे। मगर पूरे बजट में आयकर में नाममात्र की राहत को छोड़कर कहीं कुछ भी नहीं है। इस बजट में कैशलेश चिकित्सा, 80 के स्थान पर 65 वर्ष की उम्र पर अतिरिक्त पेंशन में वृद्धि, पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित किए जाने आदि मांगों पर प्रावधान नहीं किया गया है ।इससे देश और प्रदेश के पेंशनरों को काफी निराशा हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811