अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति द्वारा स्वर्गीय राजेश वर्मा को श्रद्धांजलि की अर्पित
विदिशा। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश वर्मा की द्वितीय पूर्ण स्मृति के अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस अवसर पर समाज बंधुओ के द्वारा उनकी स्मृति को समर्पित करते हुए पर्यावरण के प्रति हरी भरी वसुंधरा का संकल्प लेकर हमने आज वृक्षारोपण किया और वृक्षारोपण उपरांत सभी साथियों ने मिलकर स्व. वर्मा जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अपने संबोधन में स्वर्गीय ब्रह्मा जी के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों से समाज को अवगत कराया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने ने उनके द्वारा निश्छल की गई समाज सेवा के बारे में बताते हुए, लोगों से निवेदन किया कि हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है।
विदिशा स्वर्णकार संघ के सदस्य सचिन कुमार सोनी, सरस्वती जी, अभय राज जी, रामस्वरूप जी, मोहनलाल जी, और सत्येंद्र जी, राजू भाई सहित समाज बंधुओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सचिन सोनी एवं आभार व्यक्त लायन अरुण कुमार सोनी ने किया।