Let’s travel together.

रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, 18 से नियमित कक्षाएं प्रारंभ

0 419

धीरज जॉनसन सागर

राज्य शासन द्वारा सागर में नए स्थापित किये गए रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ नवीन आर.टी. ओ. के पास स्थित भवन में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन, ओएसडी डॉ भावना यादव, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव दुबे ने माँ सरस्वती एवं रानी अवंतीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अग्रणी जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रासुक जैन, एवं डॉ अमर कुमार जैन, डॉ इमराना सिद्धीकी, डॉ प्रतिभा जैन, डॉ बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ सुनीता सिंह, डॉ प्रतिमा खरे, डॉ अरविन्द बोहरे, डॉ अजय द्विवेदी, डॉ भूपेन्द्र सिंह सहित विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लॉयमेन्ट पर भेजे गए प्रो. रजनी दुबे (राजनीति विज्ञान), डॉ अलका पुष्पा निशा (अंग्रेजी), डॉ मिथलेश शरण चौबे (हिन्दी), डॉ भावना पटेल (भूगोल), डॉ मुकेश कुमार अहिरवार (इतिहास), डॉ प्रदीप श्रीवास्तव (वाणिज्य), डॉ एम के मिश्रा (वनस्पति शास्त्र), डॉ स्वर्णलता तिवारी (संस्कृत) तथा शीतल सोनी, आर्यन प्रताप सिंह राजपूत, आकाश कोरी, खूबसिंह लोधी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित समस्त विद्यार्थियों से 18 जुलाई से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811