Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने सभा स्थल किया निरीक्षण

0 250

-अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, श्री चौहान तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान के बेगमगंज प्रथम नगर आगमन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने इस ऐतिहासिक मौके को भव्य बनाने के लिए नगर में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नया बस स्टैंड स्थित सभा स्थल का भी जायजा लिया, जहां मंत्री जी का स्वागत समारोह और सभा आयोजित की जाएगी।


इस दौरान उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, जनपद सीईओ आशीष जोशी, नगर पालिका सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, टीआई संतोष सिंह, तहसीलदार श्री देशमुख और अन्य अधिकारियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने आवश्यक निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस निरीक्षण में शामिल रहे।
सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार और सजावट की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम के लिए एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव टीआई संतोष सिंह को आवश्यक निर्देश दिए है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगरवासियों में भी इस आगमन को लेकर भारी उत्साह है और सभी लोग मंत्री जी के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह आगमन न केवल नगर के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है, बल्कि इससे विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811