Let’s travel together.

स्कूल से आकर खेलने गई थी छात्रा का गड्ढे में पैर फिसलने से हुई मौत

0 128

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाना कलां से हैं जहा एक 9 वर्षीय मासूम छात्रा स्कूल से घर पहुंची और बच्चो के साथ खेलने चली गई. खेलते वक्त मासूम का पैर गड्डे में फिसल गया गड्डे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई.पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू करदी हैं.

जानकारी के अनुसार घाना कलां गांव निवासी कमलेश प्रजापति की 9 वर्षीय बेटी माही प्रजापति कक्षा चार की छात्रा थी. माही स्कूल से आपने घर आई और बच्चो के साथ खेलने घर से दूर चली गई . गांव के ही किसान की जमीन पर मुरम की खुदाई में बने गड्डे में खेलते समय पैर फिसलने से गिर गई . और गड्डे में भरे पानी में डूब गई. साथ खेल रहे बच्चे दौड़कर घर पहुंचे और परिजनों को छात्रा की डूबने की सूचना दी.सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे छात्रा को गड्डे से निकाल कर सुल्तानगंज अस्पताल लाए जहा चिकत्सक द्वारा छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मासूम मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव के लिए परिजनों को सौप दिया. पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811