विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री, विधायक तथा मंडल अध्यक्ष हुए शामिल
रायसेन। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, जिले के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और रायसेन जिले के संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने भोपाल के रविंद्र भवन में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और पार्टी के आगामी योजनाओं और नीतियों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल, और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेताओं ने विस्तारित प्रदेश कार्य समिति को संबोधित किया और महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संसदीय बोर्ड के सदस्य श्री सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सहप्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री सुरेश पचौरी, श्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, और प्रदेश कार्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, विभाग संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, प्रदेश आईटी और सोशल मीडिया विभाग संयोजक और सह संयोजक ने भी भाग लिया। बैठक में पार्टी की भविष्य की योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन