पर्यावरण की सुरक्षा ओर समृध्दि के लिये नगरपरिषद के द्वारा एक मां एक पेड़ अभियान के तहत पौध रोपण किया
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
मप्र के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे एक मां एक पेड़ के तहत पर्यावरण की सुरक्षा ओर समृध्दि हेतु नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी के द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग के डिवाइडर पर फल दार एवं छायादार वृक्ष लगाए गये।

अध्यक्ष ने वताया कि दिनों-दिन पर्यावरण के क्षेत्र में वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है इसका मूल कारण वृक्षों का काटा जाना है प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को एक मां एक पेड़ अभियान के तहत हर नागरिक को एक फलदार वृक्ष लगाना हैं।इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा
इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी, एसडीएम संतोष मुद्गल जी,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत सीएमओ रामकुमार वर्मा, शैलेन्द्र पटेल,शंकर सिंह माता वाले, पार्षद गण, पत्रकार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थीं।