Let’s travel together.

यात्रियों को गतव्य स्थान पर छोड़ने में ट्रेवलर्स बस संचालक कर रहे धोखाधड़ी, यात्रियों ने किया हंगामा,पुलिस में मामला पहुंचा

0 218

अंश ट्रेवलस उत्तरप्रदेश की बस को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया

अलग-अलग स्थान पर छोड़ने बस में बैठाये यात्रियों के साथ धोखाधड़ी, भोपाल छोड़ने की बात पर से देहरी गांव के पास भड़के यात्री किया हंगामा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

यात्री बस की ट्रैवल एजेंसी द्वारा यात्रियों के साथ धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चार्टर्ड बस क्रमांक यूपी 78 एफटी 3590 में बैठी सवारियों के साथ धोखाधड़ी की गई, चार्टर्ड बस में यात्री अलग-अलग स्थान पर जाने के लिए बैठे थे जिनमे महाराष्ट्र, ब्यावर, पुणे इंदौर, मुंबई आदि के यात्री शामिल थे, जब भोपाल विदिशा हाईवे दीवानगंज के समीप देहरी गांव के पास चार्टर्ड बस पहुंची तो यात्रियों को संदेह हुआ। क्योंकि जिस रूट पर बस चल रही थी यह रूट उनका था ही नहीं।

यात्रियों ने बस रुकवा कर इस मामले में ड्राइवर से बात की तो ड्राइवर का कहना था कि वह सभी सवारियों को भोपाल छोड़ेगा। जबकि भोपाल की मात्र एक ही सवारी थी, जबकि ब्यावर की 11 सवारी थी एक सवारी मुंबई की थी। इस बात को लेकर यात्री भड़क गए। यात्रियों का कहना था कि उन्होंने तो अपने स्थान पर जाने के लिए किराया पूरा दिया है तो उनको आधे रास्ते में क्यों छोड़ा जा रहा है। जब टिकट पर लिखा ट्रैवल एजेंट के नंबर पर फोन लगाया तो फोन भी गलत नंबर पाया गया, कुछ यात्रियों का कहना था कि हमसे जीएसटी के नाम अलग पैसे लिए गए हैं। घटना स्थल पर सुखी सेवनिया थाना पुलिस भी पहुंची और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बज गए। पुलिस ने सभी को शांत कराया।

बस ड्राइवर और मालिक से बात की तो सवारियों को इंदौर तक छोड़ने की व्यवस्था करने लगे। मगर सभी यात्री बस ड्राइवर और मालिक पर रिपोर्ट दर्ज करने पर अड़ गए। राजकुमारी राठौर ,प्रियंका जाटव, राखी जाटव ने बस को थाने मैं खड़े करने पर अड़ गई। यात्रियों में एक सवारी चांदनी साहू मुंबई की जाने के लिए बैठी थी। चांदनी साहू को जो टिकट दिया गया था बस चलने से पहले उससे वापस ले लिया गया। टिकटों पर जितने भी मोबाइल नंबर लिखे थे उन पर फोन नहीं लग रहे थे। यात्रियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे परेशान होते दिखाई दिए, फिर पुलिस चार्टर्ड बस को सुखी सेवनिया थाना ले गई।
अरमान खान ,राजकुमारी राठौर, चांदनी और कई यात्रियों ने बस मालिक और ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज करने की पुलिस से कहीं और कहा कि आज हम लोगों के साथ फर्जी बड़ा हुआ है कल अन्य कोई यात्री के साथ फर्जीवाड़ा ना हो इसलिए हम एफआईआर दर्ज करना चाहते हैं।

बस मालिक, ट्रेवल्स और ड्राइवर न जाने कितने दिनों से फर्जीवाड़ा करते आ रहे हैं। मनमाना किराए लेने के बावजूद भी सवारियों को हर कई उतार देते हैं। जिससे हम लोग परेशान होते रहते हैं। स्लीपर सीट पर तीन सवारी की जगह पर छह सवारियों को बिठाया गया। हम पूरी रात नहीं सो पाए सुबह जागे तो बस दूसरे रूट पर चलती दिखाई तभी हमें एहसास हुआ कि हमारे साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जब हम लोगों को बैठाया गया था तब कहा गया था कि आपको हम जहां जाओगे वहां छोड़ देंगे। इन सभी लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए।
राखी जाटव ने रोते हुए बताया कि रात के समय मेरी नींद लग गई थी किसी ने मेरे पर्स में से पैसे निकाल लिए है। अब मैं घर कैसे पहुंच पाऊंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811