सुरेंद्र जैन धरसीवा
परसतराई शासकीय स्कूल के प्राचार्य पर शराब के नशे में स्कुल आकर अभद्र वर्ताव के आरोप का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब धरसींवा के ही योगेंद्र नगर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर शराब के नशे में स्कूल आने और शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है.

ग्रामीणों के साथ पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत बीईओ कार्यालय से लेकर पुलिस थाना विधानसभा को भी की है.वही रिपोर्ट कराने गए ग्रामीणों ने एक वीडियो क्लिप भी दी जिसमे रिपोर्ट कराने गए लोगो से पुलिस कर्मी गवाही को लेकर काफी बहस करते नजर आ रहे हैं .विद्या के मंदिर में जहाँ देश का उज्ज्वल भविष्य तैयार होता है ऐंसी पवित्र जगह यदि भविष्य के निर्माता ही नशे में जाएंगे और इस तरह की घटनाएं होंगी तो भविष्य कैसा निर्मित होगा समझा जा सकता है