Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 06 जुलाई 2024

0 113

मेष राशि– प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।  किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ राशि- कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।  बड़े व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं।  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले।

मिथुन राशि-  कोई जोखिम न उठाएं और किसी वाद विवाद में पड़कर आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।  किसी के कहने में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।  किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है।  पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।  मांगकर वाहन चलाने से बचाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है।  विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि- कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में अच्छी सफलता मिलेगी और परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा।  भाई के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं,  मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा।  तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी।

सिंह राशि –परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं।  जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।  कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।  कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि – सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि उनके करियर में कोई अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से  छुटकारा मिलेगा।  आपसी प्रेम में बढ़ेगा।  धन को लेकर कोई बेहतर कदम उठाना होगा, क्योंकि यदि  कोई जोखिम उठाया, तो उसमें  कोई नुकसान होने की संभावना है।

तुला राशि- राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी और परिवार में किसी हर्ष व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।   आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो   बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि- अपने खर्चों में बढ़ोतरी से परेशान रहेंगे,   आय तो सीमित रहेगी और  कामों में व्यस्त रहने के कारण  परिवार के सदस्यों को समय थोड़ा कम देंगे, लेकिन  तनाव भी थोड़ा काम रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।  किसी से धन उधार लेने के बारे में न सोचें, नहीं तो  उसे उतारने में समस्या आएगी।  कोई कानूनी मामला इस समय में आपको परेशान करेगा, इसलिए  उसकी समय रहते सुध-बुध लेनी होगी।

धनु राशि– नए काम को करने का मन बनाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।  मन में धार्मिक कार्यक्रमों को करने की रुचि जागृति हो सकती हैं।  सहयोगियों से अपने कामों में कुछ मदद लेंगे, जो  आसानी से मिल जाएगी। करियर को लेकर  कुछ उलझने रहेंगी,  अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। माताजी  कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आपको ढील नहीं देनी है।  घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे।

मकर राशि- जमीन जायदाद से जुड़ी डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है।  घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।  प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी।  किसी काम को लेकर किस्मत के भरोसे करेंगे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है, लेकिन विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे,  अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी, जो उन्हें सही सलाह दे सकते हैं।

कुंभ राशि- बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन  अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।  कोई काम यदि अधूरा पड़ा था, तो आप उसे भी पूरा कर सकते हैं।  किसी बात को लेकर अहंकार नहीं दिखाना है।  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और अपने समय का सदुपयोग करना होगा, तभी  फायदा उठा सकेंगे। माता-पिता से आप कुछ जरूरी बातों को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं।

मीन राशि- किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझेगा।  अपने लंबे समय से रुके हुए धन में मिलने की संभावना है।  लोगों से तालमेल बनाकर चलेंगे और उनका भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे।  यदि बिजनेस को लेकर समस्या चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करें, तो  बेहतर रहेगा।   स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811