मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले मुस्काबाद रेलवे फाटक के पास लाश पड़ी होने की सूचना दीवानगंज पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची।

दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी ने बताया कि मुस्काबाद फाटक के कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के खम्मा क्रमांक 861/11 A एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक की पहचान धन सिंह पिता मुन्ना लाल आदिवासी उम्र 29 वर्ष निवासी बारला रायसेन का होना पाया गया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां राम बाई ने बताया कि धन सिंह की पत्नी राम बाई कुछ दिन पहले अपने घर से कहीं चली गई थी। पत्नी के कहीं चले जाने के कारण मुन्नालाल कुछ दिनों डिप्रेशन में था सोमवार को दोपहर के बाद मैं धान लगा रही थी तभी मेरा पुत्र धन सिंह मुझसे कहकर निकला था कि मैं ट्रेन में कटने जा रहा हूं। मैंने सोचा कि लड़का गुस्से में इस तरह की बात कर रहा है। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि धन सिंह की ट्रेन में कटने से मौत हो गई।
धन सिंह के पिता मुन्ना लाल आदिवासी ने बताया है कि मेरा एक ही पुत्र धन सिंह था जिसने ट्रेन में काटकर आज जान दे दी है मेरी दो पुत्री है। राजकुमारी और लक्ष्मीबाई है उनकी शादी हो गई है। धन सिंह अपनी पत्नी के कहीं चले जाने के कारण डिप्रेशन में था डिप्रेशन के कारण ही आज मेरे एक लोते बेटे ने भी अपनी जान दे दी है। परिजन दोपहर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज पहुंचे जहां पर पहचान करने के बाद पीएम के उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच में लिया है।