Let’s travel together.

गौहरगंज पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा, दामाद ने की ससुर की गला दबाकर निर्मम हत्या

0 396

विजी लवानिया  गौहरगंज, रायसेन
थाना गौहरगंज अंतर्गत ग्राम पांजरा में आलोक गोस्वामी की क्रेशर बंद पड़ी खदान में दिनांक 27 जून की सुबह करीब छ: 07 बजे गौहरगंज थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पांजरा मे आलोक गोस्वामी बंद क्रेशर की खदान में एक व्यक्ति की लाश पानी में पत्थरों से दाबी हुयी है। सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी, निरीक्षक एलडी मिश्रा अपने हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर रवाना हुए। घटना का मुआयना कर सूचनाकर्ता द्वारा बताए स्थान पर खदान के पानी का मौआयना किया गया।

उक्त स्थल पर एक व्यक्ति का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला जो, लगभग 06-07 दिन पुराना होकर सड गल गया था। आसपास के लोगों की मदद से निकाला गया। क्षत-विक्षित लाश की शिनाख्त मंगल सिंह, पिता रामचन्द्र धुर्वे उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोरन लुलका थाना गौहरगंज के रूप में की गई।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा घटना का वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान करने के दिशा निर्देश दिये गये।
मौके पर एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया। मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना गौहरगंज में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया। जांच पर से अपराध में मृतक के दामाद आरोपी जितेंद्र बरकरे पिता मिश्रीलाल बरकरे उम्र 27 साल निवासी गोंडी मोहल्ला बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर के विरुद्ध दर्ज किया जा कर अनुसंधान में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार साहवाल के निर्देशन तथा एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहरगंज के साथ स्टाफ की टीम गठित की गई। आरोपी जितेंद्र की तलाश हेतु पुलिस टीमें रवाना की गई। पुलिस के हाथ सुराग लगने पर थाना प्रभारी गौहरगंज निरीक्षक एलडी मिश्रा हमराह थाना स्टाफ के द्वारा दिनांक 01जुलाई को आरोपी जितेंद्र बरकरे, पिता मिश्रीलाल बरकरे उम्र 27 साल निवासी गोंडी मोहल्ला बकतरा थाना शाहगंज, जिला सीहोर अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई।
काफी समय पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा काफी प्रयासों के बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए मृतक मंगल सिंह की हत्या का करण मंगल सिंह द्वारा आए दिन शराब पीकर घर पर लड़ाई झगड़ा करने एवं घटना दिनांक को भी अपने दामाद आरोपी जितेंद्र के साथ शराब पीकर पैसों की बात पर से लड़ाई झगड़ा करने पर तंग आकर गुस्से मे दिनांक 20 जून को रात्रि करीब 08-09 बजे ग्राम पांजरा से मोरन जाते समय आलोक गोस्वामी की बंद पड़ी क्रेशर खदान के पास मृतक मंगल सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव को खदान की भरे पानी में धकेल दिया। तीन 04 दिन बाद शव पानी मे फूलकर ऊपर दिखने पर आरोपी द्वारा दिनांक 23 जून को रात्रि 02-03 बजे के लगभग शव को पानी मे दबा कर चले जाना एवं जुर्म करना स्वीकार किया।

आरोपी को 01 जुलाई को संपूर्ण कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया गया वहाँ से उसे जेल भेजा गया। घटना की जांच में प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया कि मृतक मंगल सिंह की मृत्यु उसके दामाद जितेंद्र बरकरे ने मंगल सिंह द्वारा आए दिन शराब पीकर घर पर लड़ाई झगड़ा करने एवं घटना दिनांक को भी अपने दामाद आरोपी जितेंद्र के साथ शराब पीकर पैसों की बात पर से लड़ाई झगड़ा किया जिससे आरोपी ने तंग आकर गुस्से मे हत्या करना एवं शव को पानी मे पत्थरों के नीचे दबा दिया।
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में थाना प्रभारी गोहरगंज निरीक्षक एलडी मिश्रा ,सउनि ओमप्रकाश पाठक , प्रधान आरक्षक राम मनोहर बोहरे ,प्र आर 253 माधौसिंह , प्र आर 382 विजयसिंह ,आरक्षक 163 बृजेश आर 757 गौरव , आर 379 सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही है पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने व घटना का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उचित पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811