विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के निर्देश अनुसार तथा गंज बासौदा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना परिसर में नवीन आपराधिक कानूनों के बारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, डॉक्टर,आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधि, वरिष्ट नागरिक, शांति समीति के सदस्य, अध्यापकगण, प्रबुद्धजन, युवा, छात्र एवं पत्रकार बन्धुओं को नवीन अपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम से विस्तारपूर्वक अवगत

कराया, बालिकाओं एवं महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के बारे में समझाया। एवं उपस्थित जनों से विचार विमर्श कर राष्ट्र गान के साथ उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया। एवं थाना परिसर में कार्यक्रम में आए गणमान्यजनो के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।