Let’s travel together.

वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ फिर कार्यवाही दो हेक्टेयर भूमि कराई मुक्त

0 214

 

शरद शर्मा  बेगमगंज रायसेन
वन परिक्षेत्र बेगमगंज द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है
जिससे भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है अब तक करोड़ों की जमीन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भू माफियाओं से मुक्त कराई जा चुकी हैं लाखों की अवैध सागौन जप्त की जा चुकी हैं । साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार।
1 सप्ताह से वन भूमि मुक्त करने की कार्रवाई के चलते एक बार फिर ग्राम झिरिया ताल्लुक चौका के वन क्षेत्र आरएफ 73 में गोदन मालवीय , तरबर सिंह मालवीय द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था ।जिसे मौके पर पहुंचकर वन स्टॉफ द्वारा बेदखल कर सुबबूल का बीज छिड़का गया। जिसमे लगभग 5 एकड़ (2 हैक्टेयर) वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।
उक्त कार्रवाई में डिप्टी डेंजर जीएस बरेले, वनरक्षक शरद शर्मा, वनरक्षक विकास साहू, वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी नया उपस्थित रहकर वन परीक्षित अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वन भूमि को मुक्त कराकर बीच का रोपण किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811