Let’s travel together.

जय गिरिराज जन जागृति मंच ने कराया गरीब कन्या का धूमधाम से विवाह

0 186

-आर्थिक स्तिथि खराब होने के चलते पिता नही करा पा रहा था बेटी का विवाह
-मंच ने बारातियों के भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ उठाए सभी खर्च

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
जय गिरिराज जन जागृति मंच ने एक गरीब कन्या का धूमधाम से विवाह कराकर समाज में एक नया संदेश दिया है। जय गिरिराज जन जागृति मंच अध्यक्ष ने इस अभियान को आगे भी निरंतर चलाने का संकल्प लिया है। रायसेन जिले के बेरखेड़ी चौराहा निवासी पप्पू अहिरवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्हें अपनी बेटी के विवाह की चिंता सता रही थी।दीवानगंज के जय गिरिराज जन जागृति मंच ने इस परिवार की ओर सहायता का हाथ बढाया और पप्पू अहिरवार की बेटी का विवाह धूमधाम से संपन्न करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू अहिरवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। ऐसे में अपनी बेटी की सगाई होने के पश्चात उसके पास विवाह के लिए पैसेे नहीं थे। जिसमें जय गिरिराज जन जागृति मंच के अध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल तथा उनकी टीम के पदाधिकारियों ने आपस में पैसे जमा कर बेटी का विवाह संपन्न करवाया। टीम द्वारा बारातियों के भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ सभी खर्च उठाया गया। जिसकी सर्वत्र चर्चा की जा रही है। इस सामाजिक कार्य में बृजेश खंडेलवाल, राजेश अहिरवार अहिरवार समाज प्रदेश अध्यक्ष, दीपक सिंह नायक, राजू ठाकुर, हरिओम मीणा, संगीता गोलियां अहिरवार समाज प्रदेश महिला अध्यक्ष, मोहित नायक, लक्ष्मण पाटकर, अरमान अली, दशरथ अहिरवार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इनका कहना है
2 साल से हमारी टीम कोरोना के कारण कार्यक्रम आयोजित नही कर पा रही थी। हमारे वरिष्ठ ने हमें फिर से ताकत वा ऊर्जा दी। जिसकी वजह से हमारी टीम गरीब बच्ची का विवाह आयोजित करवा सकी। और आगे भी हम लोग गरीब निर्धन बच्चियों के विवाह इसी प्रकार कराते रहेंगे।
बृजेश खंडेलवाल, अध्यक्ष जय गिरिराज जन जागृति मंच।

पप्पू अहिरवार की पुत्री का विवाह बौद्ध रीति रिवाज के साथ संपन्न करके समाज को एक नया संदेश दिया है। और हम सभी जय गिरिराज जन जागृति मंच के अध्यक्ष ब्रजेश खंडेलवाल की टीम का आभार व्यक्त करते हैं कि इनकी टीम ने एक गरीब लाचार पिता की पुत्री का विवाह कराया है। इन्होंने मानवता का संदेश देते हुए पुण्य का कार्य किया है।
राजेश अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार समाज।

समाज के नही होकर भी इन्होंने हमारे समाज की गरीब निर्धन बच्ची का विवाह कराकर पिता की मदद की है। और शादी समारोह की पूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं। क्योंकि लड़की के पिता की इतनी कमाई नही थी कि वह अपनी पुत्री की शादी करा पाता। में अहिरवार समाज की तरफ से ब्रजेश खंडेलवाल का आभार व्यक्त करती हूं।
संगीता गोलियां, प्रदेश अध्यक्ष महिला अहिरवार समाज।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811