मेष राशि –विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा.परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग हेअपने तरक्की के राह पर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा
बृषभ राशि –व्यवसाय में कुछ नयी योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा.शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो आपको उसमें काफी हद तक निजात मिलेगी.मानसिक तनाव को दूर करने के लिए परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.माता-पिता से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें उनकी सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी.
मिथुन राशि – काम की अधिकता होने के कारण मानसिक चिंता परेशान करेगी और व्यापार में आप कोई घाटा होने से परेशान रहेंगे, इसलिए आप किसी नए काम में निवेश करने से बचें.आर्थिक स्थिति की चिंता सताएगी और शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, इसलिएअपनी दिनचर्या में बदलाव करने से बचना होगा.जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें.
कर्क राशि –विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं परेशान करेंगी, लेकिन उन्हें मिलकर सुलझाने की कोशिश करेंगे.परिवार में डिसीजन ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यो से बात अवश्य करें.कानूनी मामला आपको परेशान करेगा, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से वह सुलझता दिख रहा है.व्यवसाय में अपनी आय के कुछ नए स्रोतों को बढ़ाने की कोशिश करेंगे.
सिंह राशि –पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उसके लिए उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर बातचीत करनी होगी.आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा.संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे.किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा.
कन्या राशि –नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो प्राप्ति हो सकती है.परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे. किसी से कोई धन संबंधित मदद मांगे, तो मिलने की पूरी संभावना है.व्यवसाय में यदि किसी को भागीदार बना हैया, तो उन पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकते हैं.पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी संपत्ति में भी ईजाफा होगा.
तुला राशि – महत्वपूर्ण काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसके पूरा न होने से तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा.परिवार में कल कोई कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान रहेंगे. अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा और अपना मन धार्मिक कामों की ओर लगाये ताकि मानसिक तनाव से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं.बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं पुरा होने में उनको परेशान करेंगी.
वृश्चिक राशि –मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा.किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है. आप किसी बड़े निवेश को ना करें.परिवार में कोई बड़ी उलझन रहने के कारण आपको परेशानी होगी.पारिवारिक समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं.संतान कोके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें.
धनु राशि –पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर सतर्क रहें.विरोधी कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकता है, जिसके कारण आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ेगी.कोई पुरानी गलती समस्या लेकर आएगी, वाहन चलाने मे सावधानी बरतनी होगी, कि नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है.
मकर राशि –नए वाहन के खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो अभी आप अपने इसे कुछ समय के लिए टाल दें.स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या फिर से आपको परेशान करेगी.बिजनेस में किसी के कहने में आकर कोई निवेश किया, तो इससे कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है.अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है यदि किसी वाद विवाद में पड़े, तो वह आपके लिए उलझने अवश्य लेकर आएगा.
कुंभ राशि-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा.बिजनेस व्यापार में आपको कोई नया काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं.परिवार में सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा.
मीन राशि- सहयोगी से कल निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है.इस नए काम की शुरुआत करने के लिए की सोच रहे थे, तो उसके लिए आप अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.परिवार में कोई बात विवाद फिर से उठा सकता है, जिसमें आपको परेशानी होगी.व्यवसाय में सांझेदारी नुकसान देगा और कोई पुराना विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है.