Let’s travel together.

ल्यूपिन फाउंडेशन मण्डीदीप ने निक्षय मित्र बनकर 106 टीबी मरीजों को लिया गोद

0 89

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले के मण्डीदीप में आयोजित कार्यक्रम में डॉ देशबंधु गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर ल्यूपिन फाउंडेशन मंडीदीप द्वारा 106 टीबी मरीजों को 6 माह के लिए गोद लेते हुए निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को 2025 तक की टीबी मुक्त करने की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य टीबी मरीजों को सामाजिक सहयोग से पोषण आहार एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ यशपाल बाल्यान के प्रयासों से लगातार टीबी मरीजों को सहायता प्रदान की जा रही है। ल्यूपिन फाउंडेशन द्वारा 106 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार प्रदान किया गया है। लूपिन फाउंडेशन के मंडीदीप प्रभारी श्री राजीव पुरी ने टीबी मरीजों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समन्वय में श्री सुशील ल्यूपिन फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडीदीप सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ विवेक नागर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप शर्मा एसटीएस एवं डॉ आरती गंगवार जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811