रायसेन । जिले के रायसेन-भोपाल राजमार्ग पर 05 मई को मध्यरात्रि लगभग 12.05 बजे ग्राम बिलारखो में मैजिक वाहन व आयशर ट्रक में आमने-सामने से भिड़त होने से गंभीर सड़क दुर्घटना में, मैजिक वाहन में सवार चार नागरिकों की मृत्यु हो गई। साथ ही आयशर ट्रक में सवार 14 वर्षीय बालिका की भी मृत्यु हो गई है। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार दुर्घटना में मृतक पॉच लोगों के परिजन को 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस सड़क दुर्घटना में मृतक श्री धनराज गोस्वामी निवासी ग्राम पहला थाना देवरी रायसेन, मृतक श्री अमित लोधी निवासी ग्राम भाडोन तहसील उदयपुरा, श्री इमाम उद्दीन निवासी भोपाल, श्री अरवाज खॉ निवासी भोपाल तथा 14 वर्षीय बालिका राहमीन कुरैशी निवासी वागफरत भोपाल के परिजन को नियमानुसार 15-15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।