Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल सोमवार 24 जून 2024

0 66

मेष राशि- यात्रा से आज आपको लाभ होगा। नौकरी पेशा का किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है, इससे बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि – भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और उसका शुभ फल मिलेगा। व्यापार में आपको संभलकर रहना होगा, तभी फायदा नजर आएगा। लोगों के सामने आप अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आज आपके परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि –अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार करते हैं उनका दिन आज नई योजनाएं बनाने में बीतेगा, जिससे फायदा होगा। आपके कर्ज में कमी आ सकती है और संतान पक्ष से आज पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। । नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

कर्क राशि – भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा, जिससे आपके आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और करियर में तरक्की होगी। भाई-बहनों को कुछ सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी।  माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और करियर में अपने कौशल अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा कर सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार में विरोधी प्रबल रहेंगे और सूझबूझ से लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

कन्या राशि – पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। शत्रुता के साथ-साथ आपके विवाद भी समाप्त होंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। खर्चों में कमी आने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  किसी वाहन या टेक से संबंधित चीज का सुख भी मिल रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज दुश्मनी बढ़ सकती है। रिश्तेदार   काम पूरे करने के लिए ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

तुला राशि – प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे और जमीन या फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।  व्यापार करने वालों के लिए आज मानो धन की आवक होगी, इससे आपके धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों के साथ किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि –धन का लेनदेन करने से बचे और निवेश करने से बचें। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे, लेकिन मिल नहीं पाए। बाहर के खान पान नियंत्रण रखें अन्यथा आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको कुछ चिंताएं हो सकती हैं।

धनु राशि –दिन आत्मविश्वास सातवें शिखर पर होगा और अधूरे कार्य धीरे धीरे पूरे हो जाएंगे। नई योजनाएं आपके व्यवसाय में फलीभूत होगी, जिससे आपको भविष्य में अत्यधिक आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सुख और सहयोग मिलता हुआ दिखेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता की भावना दौड़ेगी।  दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

मकर राशि – पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका धन फंस सकता है। नौकरी पेशा जातक कामकाज में लापरवाही करने से बचें अन्यथा अधिकारियों द्वारा सख्ती हो सकती है। व्यापारी  किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है  बीमार भी पड़ सकते हैं। खराब मौसम आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी, जिससे उन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि-  दिन कानूनी कामों में फलदायी रहेगा।  अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानें। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मीन राशि- किस्मत का साथ मिलने से कठिनाइयों के बावजूद सफलता मिलेगी और हर क्षेत्र में अपना सौ फीसदी देंगे।  फंसा हुआ धन प्राप्त होगा और रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। संतान की ओर से सफलता संबंधी समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अधिक लाभ होगा और पुराने कर्जों से राहत भी मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811