Let’s travel together.

NEET के बाद UGC-NET में भी गड़बड़ी… अखिलेश यादव ने कहा- देश के खिलाफ बड़ी साजिश, ऐसे समझाया

0 59

शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को ‘पेपर लीक सरकार’ करार दिया तो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस फैसले के बाद सरकार पर हमला तेज कर दिया. अखिलेश ने कोर्ट की निगरानी में कड़ी जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाए जाने की मांग की.

अखिलेश यादव ने परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सोशल मीडिया X पर अपने एक पोस्ट में कहा, “… और अब गड़बड़ी की खबर के बाद UGC- NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर परीक्षा में धांधली करता जा रहा है. ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है.”

अपने एक लंबे पोस्ट में अखिलेश ने आगे कहा, “हमारे देश के शासन-प्रशासन और देश के मानव संसाधन के विरूद्ध यह कोई बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे. इसीलिए कोर्ट की निगरानी में मामले की कठोर जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा भी दी जाए. किसी भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वो चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिर उसके सिर पर सत्ता का हाथ ही क्यों न हो.”

‘नीट परीक्षा पे चर्चा’ कब करेंगे PM: खरगे

इससे पहले कांग्रेस ने भी परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने मोदी सरकार को ‘पेपर लीक सरकार’ करार दिया. साथ ही पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब इस मामले में अपनी जिम्मेदारी लेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर पीएम से सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नीट परीक्षा पे चर्चा’ कब करेंगे.

खरगे ने X पर अपने पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप परीक्षाओं पर तो खूब चर्चा करते हैं, लेकिन ‘नीट परीक्षा पे चर्चा’ कब करेंगे. यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के जुनून की जीत है.” कांग्रेस नेता और वायनाड सीट से चुनाव लड़ने जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने परीक्षा रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की कड़ी आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की.

जल्द आयोजित होगी परीक्षाः शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय ने कल बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की गई यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दिया, साथ ही मामले की गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मामला सौंप दिया. मंत्रालय ने पटना में इस साल कराई गई परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से कहा गया कि फिर से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811