साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी
सांची में विप्र समाज ने हर्षोल्लास से परशुराम जयंती मनाई इस अवसर पर प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही ताकि पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न हो गये ।

जानकारी के अनुसार आज नगर में परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम तथा शोभा यात्रा निकाली गई ।विप्र समाज के तत्वावधान में आयोजित परशुराम जयंती का पूजा अर्चना के साथ स्वामी विवेकानन्द हाई स्कूल रामलीला मैदान से शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के बच्चों महिलाओं पुरुषों युवकों ने भाग लिया यह शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कमल किशोर पटेल निवास पहुंचीं जहां भव्य स्वागत किया गया इसके

उपरांत मुख्य चोराहे बसस्टेंड परिसर रेलवे स्टेशन मार्ग पर विदिशा रोड़ पर अनेक जगह भव्य स्वागत किया तथा पूजा अर्चना की गई इसके उपरांत चोराहा के समीप एक निजी लाज पर प्रसादी वितरण के साथ समापन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विदिशा से पहुंचे पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा श्याम सुंदर शर्मा तथा मनोज कटारे विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हो गया । इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी मुस्तैद रहे ।