Let’s travel together.

सिंध जलावर्धन की पाइपलाइन और झांसी रोड की एनओसी को लेकर वन मंत्री की मौजूदगी में 20 जून को होगी बैठक

0 73

 

– शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के प्रयासों से भोपाल में होगी बैठक

– शिवपुरी के वन अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के प्रयासों से भोपाल में वन मंत्री की मौजूदगी में गुरुवार 20 जून को बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में शिवपुरी की सिंध जलावर्धन योजना की नवीन पाइपलाइन बिछाने की एनओसी और शिवपुरी- झांसी रोड के निर्माण को लेकर एनओसी के मामले को लेकर यह बैठक रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
वन मंत्री की मौजूदगी में इस बैठक में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के अलावा शिवपुरी वन विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में शिवपुरी सिंध जलावर्धन योजना की नवीन पाइपलाइन को बदलने की एनओसी के अलावा शिवपुरी-झांसी रोड चौड़ीकरण की एनओसी पर चर्चा होगी।अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में दोनों मामलों की एनओसी मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811