आकाशीय बिजली की चपेट में एक गाय भी आई,हुई मौत
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज संग्रामपुर गांव में शाम को आकाश से बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई तो एक 14 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजलि अहिरवार पिता संतोष अहिरवार उम्र 14 वर्ष निवासी संग्रामपुर अपने घर के सामने बैठी हुई थी। बारिश हो रही थी इतने में तेज आवाज के साथ आकाश से बिजली संतोष अहिरवार के घर के सामने जमीन पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय अंजली अहिरवार और एक गाय आ गई। गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। अंजलि अहिरवार को उसके घर बाल इलाज कराने के लिए दीवानगंज लाए हुए हैं जहां पर उसका इलाज जारी है। अंजलि अहिरवार घर पर कुछ भी नहीं बोल पा ही थी। अभी बेहोश की हालत में है। संग्रामपुर गांव वालों ने बताया कि जहां पर बिजली गिरी है उस जगह पर धुआं ही धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है।
वही दीवानगंज रोड पर स्थित डॉक्टर मिलन की तीसरी मंजिल के टावर आकाशीय बिजली गिरने से टावर तहस नहस हो गया है। हालांकि इस जगह पर कोई जनहानि नहीं हुई है