Let’s travel together.

शर्मनाक! पहले टांग पकड़कर घुमाया, फिर उठाकर पटका… कुत्ते के साथ हैवानियत का

0 54

बागपत में एक कुत्ते की बुरी तरह पिटाई करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी युवक कुत्ते को गली में पटक-पटक कर मार रहा है. युवक द्वारा की गई कुत्ते की पिटाई से उसकी कई हड्डियां टूट गईं जिसपर अब हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

युवक जब क्रूरता से इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहीं पास खड़ा कोई शख्स उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा था. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में जो शख्स कुत्ते की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है उसका नाम शावेज है. आरोपी युवक की वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है. उन्होंने बड़ौत शहर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

आरोपी का वीडियो वायरल

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जयकुमार ने बताया है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और वह पहले भी कई कुत्तों को इसी तरह पीट पीटकर उन्हें मार चुका है. एक बार फिर से इसी युवक ने एक कुत्ते की बुरी तरह से पिटाई की है और कुत्ते की पिटाई करते हुए उसे मारते हुए आरोपी की वीडियो भी वायरल हो रही है. युवक की पिटाई करने से कुत्ते की कई हड्डियां टूट गयी हैं जिसका उपचार कराया जा रहा है.

मामले में जांच कर रही है पुलिस

वही बड़ौत शहर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आज बड़ौत कोतवाली में आये थे और एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर गए हैं. उसी मामले में एक वीडियो भी वायरल बताया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811