Let’s travel together.

UP में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी में मंथन, हार की वजह पता करने के लिए 60 नेताओं की बुलाई बैठक

0 104

देश में लोकसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं. जिसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें हासिल करके सरकार बना ली है. बीजेपी पार्टी का लोकसभा चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा, पार्टी ने 80 में से 33 सीटें हासिल की. जिसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने शुक्रवार को लखनऊ में एक बैठक बुलाई है.

पार्टी के प्रदेश के 60 नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया है. इन नेताओं के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे. यह तय हुआ है कि बैठक में बुलाए गए नेताओं को लोकसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा. ये नेता वहां जाकर हार के फ़ैक्टर पता लगायेंगे और फिर अपनी-अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को देंगे. फिर इस रिपोर्ट के साथ केंद्रीय नेतृत्व के साथ हार पर समीक्षा होगी.

कैसा रहा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी की 80 में से 44 सीटों पर हार गई. बीजेपी के सिर्फ 33 सांसद चुने गए. बीजेपी की सहयोगी आरएलडी के दो और अपना दल से एक सांसद निर्वाचित हुए. बीजेपी 65 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. पिछले दो दिनों से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री हारे हुए उम्मीदवारों से मिल रहे हैं. गुरुवार को इन दोनों नेताओं ने अवध क्षेत्र में हुई हार की समीक्षा की थी. सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, फैजाबाद, मोहनलालगंज और रायबरेली के उम्मीदवारों को गुरुवार को अलग अलग बुलाया गया था.

क्या बताई हार की वजह

इन नेताओं ने हार की चार बड़ी वजहें बताई- संविधान और आरक्षण खत्म की अफवाह से नुकसान हुआ, पार्टी कार्यकर्ताओं की उदासीनता, पार्टी के कुछ नेताओं का भीतरघात और चुनाव का जाति पर आ जाना. दूसरी तरफ बीजेपी को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कड़ी टक्कर दी. लोकसभा चुनाव में समाजवादी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा, पार्टी ने 80 में से 37 सीटें हासिल की. साथ ही कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811