Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर लगा जाम

0 127

राहगीर दिन भर ,रातभर बार बार जम के कारण रहे परेशान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर गुरूवार को जाम लगने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चलने वाले मोटरसाइकिल, ट्रक, बस और कार की लंबी लाइन लग गई। बालमपुर घाटी से ऊपर की ओर तो बालमपुर घाटी से नीचे की ओर कई वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिस कारण रोड पर चलने वाले राहगीर दिन भर , रातभर बार बार जम के कारण परेशान होते रहे।
बालमपुर घाटी पर बुधवार को एक ट्राला घाटी चढ़ते वक्त बीच घाटी पर खराब हो गया। खराब होने के कारण ट्राला पूरी रात और गुरुवार दिन भर बालमपुर घाटी के बीचो-बीच खड़ा रहा। जिस कारण बार बार जाम की स्थिति बनती रही।


बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एकमात्र बालमपुर की घाटी एक ऐसी घाटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसके दोनों ओर 10 फीट गहरी खाई होने के कारण अक्सर इस घाटी ट्रक खाई में पलटते रहते हैं। घाटी के दोनों ओर हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं। घाटी चढ़ते और उतरते अंधा मोड़ है इस मोड़ पर वहान चालक को चढ़ते और उतरते समय पेड़ की आड में दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता जिस कारण दुर्घटना होती रहती है। कुछ दिन पहले ही चावल से भरा ट्रक खाई में पलट था उसके 3 दिन बाद ही गेहूं से भरा ट्रक पलटा था जिस कारण भी जाम की स्थिति बनी थी इससे पहले भी एक ट्राला उतरते समय टायर फूटने के कारण गहरी खाई में चला गया था जिससे ट्राले के पाइए निकलकर खाई में जा गिरे थे उस समय भी बालमपुर घाटी पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा। बालमपुर घाटी के दोनों तरफ एमपीआरडीसी द्वारा रेलिंग लगाई गई थी रेलिंग 6 महीने भी नहीं चली दुर्घटनाओं के कारण एक तरफ की लोहे की पूरी रेलिंग टूट चुकी है।
बारिश का समय आ गया है अगर एमपीआरडीसी द्वारा लोहें की रेलिंग नहीं लगाई गई तो हादसे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

इनका कहना हे –
बालमपुर घाटी पर हर एक-दो दिन में हादसे होते रहते हैं मैं बालमपुर घाटी पर ही रहता हूं मैं अक्सर देखता हूं कि कई वाहन उतरते और चढ़ते समय पलटी खा जाते हैं जिस कारण अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं कुछ दिन पहले ही मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्ची दुर्घटना का शिकार हो गई थी जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

फूल सिंह सिसोदिया निवासी बालमपुर घाटी

अब बारिश का समय आ गया है बालमपुर घाटी पर बारिश के समय ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। घाटी के दोनों तरफ 20_20 फिट गहरी खाई है। वाहन इन गहरी खाई में हमेशा पलटते रहते हैं। ज्यादातर वाहन घाटी चढ़ते वक्त खराब हो जाते हैं जिस कारण हमेशा बालमपुर घाटी पर जाम लगा रहता है।
विनोद सिसोदिया निवास बालमपुर घाटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811