Let’s travel together.

शिवपुरी डीएफओ के खिलाफ अश्लील पोस्टर लगाने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता निकली महिला रेंजर, तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े

0 138

 

– विभागीय जांच नाराज थी वन विभाग की महिला रेंजर, इसलिए शहर में चस्पा करा दिए अश्लील पोस्टर

– अपने विभाग के डीएफओ के खिलाफ लगवा दिए अश्लील पोस्टर

– महिला रेंजर फरार, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वन विभाग में पदस्थ डीएफओ सुधांशु यादव के खिलाफ शिवपुरी शहर के विभिन्न स्थानों पर अश्लील पोस्टर चस्पा किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान शिवपुरी एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है जिसमें शौकत अली, प्रभु दयाल शर्मा और रमेश शर्मा शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों पुलिस अफसरों ने बताया कि वन विभाग डीएफओ को बदनाम करने के लिए वन विभाग में ही पदस्थ रेंजर कृतिका शुक्ला ने यह षड्यंत्र रचा था और अपने साथियों के साथ मिलकर के विभिन्न स्थानों पर अश्लील पोस्टर चिपकाए गए थे।

रेंजर के कहने पर लगाए थे पोस्टर-

पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि पोस्टर चिपकाए जाने के बाद इस मामले में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यवाहक वनपाल बाबूलाल नरवरिया की ओर से एक शिकायती आवेदन पत्र दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो तीन संदिग्ध को पोस्टर लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान दो आरोपियों की पहचान कर वन रक्षक शौकत अली और प्रभु दयाल शर्मा को पकड़ा। इन दोनों वनकर्मियों को पकड़ने के बाद इनकी निशानदेही पर एक अन्य साथी रमेश शर्मा पुरानी शिवपुरी को राउंडअप किया गया। इन तीनों आरोपियों को पकड़ पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन तीनों ने रेंजर कृतिका शुक्ला के कहने पर यह अश्लील पोस्टर शहर में लगाए थे। अब पुलिस ने जांच के दौरान इस प्रकरण में अन्य धारा 509, 120बी भादवि का इजाफा किया गया है। इस मामले में मुख्य षडयंत्रकर्ता रेंजर कृतिका शुक्ला फरार बताई गई है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी गई है।

डीएफओ कर रहे थे विभागीय जांच

दूसरी और पुलिस प्रकरण में डीएफओ सुधांशु यादव ने पुलिस को अपने कथन में बताया है कि रेंजर कृतिका शुक्ला कोलारस रेंज में पदस्थ थीं। डीएफओ द्वारा रेंजर के विरूद्ध शिकायतो के बाद अनियमितताओं की जांच की जा रही थी। रेंजर की विभागीय जांच विभाग स्तर पर चल रही थी। इसलिए रेंजर को निलंबित किया गया था। रेंजर कृतिका शुक्ला को कोलारस से हटाकर उनके स्थान पर रेंजर श्रुति राठौर की पदस्थापना की थी। तब से ही रेंजर कृतिका शुक्ला लगातार मनगंढ़त आरोप लगाती रही हैं और उनके द्वारा पूर्व में भी बदनाम करने के लिए कई बार मीडिया में ऐसे बयान दिए गए। पुलिस ने इस प्रकरण में डीएफओ के बयान लिए हैं और अब धाराओं में इजाफा किया गया है।

शहर के विभिन्न स्थानों पर लगा दिए थे अश्लील पोस्टर

इस पूरे मामले में 8 जून को शिवपुरी शहर के विभिन्न स्थानों पर डीएफओ सुधांशु यादव के खिलाफ अश्लील पोस्टर लगा दिए गए थे। यह पोस्टर एकाएक सोशल मीडिया पर वायरल हुए और शिवपुरी डीएफओ सुधांशु यादव के बारे में कई अश्लील टिप्पणी की गईं। इसके अलावा वन विभाग की एक अन्य रेंजर के बारे में भी संबंधों पर कई अनावश्यक टिप्पणी पोस्टरों में थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811