Let’s travel together.

लखनऊ: पार्क में बम बना रहे थे दो युवक, अचानक हुआ जोरदार धमाका; एक घायल

0 57

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक बम फटने से हड़कंप मच गया. यहां के एक पार्क में बैठकर दो लड़के बम बना रहे थे. इसी दौरान ये बम फट गया जिसमें बन बनाने वाला लड़का बुरी तरह से घायल हो गया. वहां मौजूद दूसरा युवक मौके से फरार हो गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और भारी पुलिसफोर्स, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के वैशाली इन्क्लेव के पास बने पार्क में दो व्यक्ति बम बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच, पार्क के अंदर बम अचानक फट गया और एक आदमी चोटिल हो गया. मौके पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया. एक आरोपी का नाम दिव्यांग है जो तकरोहि का रहने वाला है. आरोपी दिव्यांग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया तो वहीं दूसरा आदमी फरार है.

लोगों ने कई बार की थी शिकायत

अभी दूसरे शख्स का नाम साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल, स्थिति सामान्य है. मौके पर पुलिस मौजूद है. इसके अलावा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों की माने तो कई बार पुलिस से इस बात की शिकायत की गई थी की इस इलाके में इस तरह की गतिविधियां चल रही है लेकिन पुलिस ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया.

मामले पर बोले इस्माईलगंज पार्षद

इस मामले इस्माईलगंज प्रथम वार्ड से पार्षद मुकेश सिंह चौहान का कहना है की लोग बहुत डरे हुए हैं. यहां कानून व्यवस्था सही नहीं है. अराजक तत्वों के यहां होने की कई बार शिकायत होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों का कहना है बच्चों को बाहर भेजने से डर लगता है. प्रशासन से मांग है की कानून व्यवस्था को सुधारा जाए. ऐसा लगता है जैसे राजधानी में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो गया है. लॉयन ऑर्डर फेल है. जांच की जानी चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811