Let’s travel together.

युवक ने की पड़ोसी की हत्या, पत्नी पर शक या पैसों का लेनदेन; क्या है सच्चाई?

0 87

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पत्नी पर शक की वजह से युवक ने पड़ोसी की जान ले ली.आरोपी को पत्नी का पड़ोसी से बात करना अच्छा नहीं लगता था, जिसके बाद उसने पड़ोसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

घटना दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है. गांव का रहने वाला जुनैद अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र में रहता था. यहां अब्बास नाम का एक युवक काम के सिलसिले में आया था और जुनैद के घर ही रहता था. इस दौरान अब्बास और जुनैद की पत्नी की बातचीत होने लगी थी.

देख लिया मैसेज

लेकिन जुनैद इस बात से नाराज रहता था.इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बार कहा-सुनी भी हुई,जिस वजह से अब्बास अपने घर वापस आ गया. वहीं, दो महीने पहले जुनैद भी अपनी पत्नी के साथ अपने गांव आया. पुलिस के मुताबिक, एक दिन पहले जुनैद की पत्नी के मोबाइल पर अब्बास का मैसेज आया, जिसे जुनैद ने देख लिया था. अब्बास का मैसेज अपनी पत्नी के मोबाइल पर देख जुनैद काफी गुस्सा हुआ.

कर दी हत्या

अगले दिन सुबह जब अब्बास गांव के बाहर किसी काम से जा रहा था तो जुनैद ने उसे रास्ते में घेर लिया. यहां जुनैद ने चाकू से एक के बाद एक वार किए. इस वजह से अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं, इस घटना को होते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया था. लोगों ने अब्बास को पकड़ उसकी पिटाई कर डाली.इस दौरान किसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.

क्या बताया पुलिस ने?

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अब्बास को भीड़ के चंगुल से छुड़वाया और राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए एडमिट कराया. इस घटना के बाद पैसे के लेनदेन की भी बात सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अब्बास और जुनैद का घर आमने-सामने है. वहीं, दावा किया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले आरोपी जुनैद ने अब्बास से 45 हजार रुपये उधार लिए थे. लेकिन वह ये पैसे वापस नहीं देना चाह रहा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811