Let’s travel together.

आंध्र प्रदेश में बड़ा उलटफेर, TDP कर सकती है YSR कांग्रेस को सत्ता से बेदखल

0 91

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद 2024 में यहां विधानसभा के तीसरे चुनाव हो रहे हैं. लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा सीटों की मतगणना भी जारी है. इस दक्षिणी राज्य में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर लगभग साफ दिखाई दे रही है. आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब तक के रूझानों के हिसाब से तेलुगू देशम पार्टी अकेले के दम पर बहुमत से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हालांकि उसने राज्य में भारतीय जनता पार्टी और जन सेना पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. वहीं वाईएसआर कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है.

पिछले विधानसभा चुनावों में वाई. एस. जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी. उसने विधानसभा और लोकसभा दोनों के चुनाव में तब सत्तारूढ़ दल टीडीपी को भारी पटखनी दी थी. इस बार वाईएसआर कांग्रेस को विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनावों में भी बड़ी मात मिल सकती है.

टीडीपी ने बना रखी है बढ़त

चंद्र बाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी दोपहर 12 बजे तक के रूझानों में 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी 20 और भारतीय जनता पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके उलट वाईएसआर कांग्रेस महज 18 सीटों पर आगे चल रही है.

साल 2014 के विधानसभा चुनावों में टीडीपी ने विधानसभा की 102 सीटों पर जीत दर्ज करके सरकार बनाई थी. जबकि वाईएसआर कांग्रेस को 67 सीट मिली थी. इसके अलावा बीजेपी तब 4 सीटें जीतने में सफल रही थीं. इसके बाद 2019 के चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि टीडीपी को महज 23 सीटें मिली थीं.

आंध्र प्रदेश में 88 सीट पर पूर्ण बहुमत

आंध्र प्रदेश विधानसभा में 175 सीटें हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 88 सीटों का बहुमत चाहिए. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू कुप्पम से चुनाव लड़ रहे हैं. वह लगभग 11 हजार वोटों से लीड

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811