Let’s travel together.

पुलिया खोदने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोका,ग्रामीणो ने दी आंदोलन की चेतावनी

0 302

मुकेश साहू दीवानगंज
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव काली टोर में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने एक महीने पहले पुलिया बनाने के लिए बीच गांव की सड़क को खोद डाला और दोनों तरफ गहरा गहरा गड्ढा कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कीचड़ भी हो रही है, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन बाद बारिश होने के लगेगी। यहां से निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा।


बता दे की कली टोर गांव में ठेकेदार द्वारा रोड बनाया जा रहा है। यहां पर ठेकेदार के कर्मचारी कई महीनो से रोड निर्माण के कार्य में लगे हुए है। इसी के तहत पुलिया को खोदा गया है। पुलिया खोदने के बाद पुलिया का निर्माण कार्य अभी तक नहीं कराया गया है जिससे छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं, और कई गांव के ग्रामीणों को निकालने में को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी कोई हादसा भी हो सकता है वही जिम्मेदार सड़क ठेकेदार इस और ध्यान नहीं दे रहा है, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्दी इस समस्या को हल नहीं किया गया तो वह आंदोलन भी कर सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि 20 दिन बाद बारिश आने वाली है बारिश में इस पुलिया पर कीचड़ ही कीचड़ मच जाएगी जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र का निर्माण कार्य करना चाहिए ताकि गांव वालों को सुविधा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811