-रायसेन शहर का मप्र में किया नाम रोशन
-रजनी बोली कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
शिवलाल यादव रायसेन
।रायसेन की बेटी और रजक मालवीय की होनहार बहू रजनी रजक का सिविल जज में चयन हुआ है। इसके बाद परिजनों रिश्तेदारों और अभीष्ट मित्रजनों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं रजनी रजक के सिलेक्शन के बाद उनके परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा।गरीब परिवार के घर में फिलहाल खुशी का माहौल है। शहर के भारत नगर कॉलोनी रायसेन के निवासी नबल किशोर मिरोठा की बेटी और वार्ड नंबर 9 के निवासी मुकेश रजक की पत्नी रजनी रजक सिविल जज की परीक्षा के लिए कई बार प्रयास किया। लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हो पा रहा था।लेकिन शिवकृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से बहू रजनी रजक की कड़ी मेहनत लग्ननिष्ठा की बदौलत परिवार की किस्मत को चमका दिया है।इनके पति मुकेश रजक की तालाब रोड पर भोले टेंट हाउस की दुकान संचालित करते हैं।
शिव कृपा पर भरोसा रखा….
रजनी रजक ने बताया कि भगवान शिव के भरोसे पर रहकर पशुपति नाथ के हर सोमवार को पति मुकेश रजक के साथ व्रत रखें।साथ ही कड़ी मेहनत लग्ननिष्ठा से सिविल जज की परीक्षा दी।भोले बाबा की दया कृपा से जब सिविल जज की परीक्षा का रिजल्ट ओपन हुआ तो रजनी रजक शानदार रहा।रजनी रजक ने महिलाओं युवतियों को यह संदेश दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।इसीलिए कॉम्पटीशन एग्जाम युवाओं को हमेशा देते रहना चाहिए।एक दिन तो आपकी किस्मत का ताला खुल ही जाएगा।असफलता से कभी मोहभंग नहीं करना चाहिए।
उन्होंने 2017,2019 फेस 2 की परीक्षा दी थी। जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया है। रजनी रजक रायसेन शहर के राधाकृष्णन स्कूल रायसेन में कक्षा 8वी से 12वी तक पढ़ी है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई भोपाल से की। शुरुआत से ही उनका सपना जज बनने का था। पिता नबल किशोर
मिरोठा भी रायसेन जिला कोर्ट में पेशे से वकील हैं।रजनी के दोनों भाई भी वकील हैं।उनको मिली इस अपार सफलता पर उनके परिजनों रिश्तेदारों और मित्र मंडली ने खुशियां जाहिर कर बधाई दी है।