Let’s travel together.

सुल्तानगंज, हैदरगढ सड़क निर्माण में करोडों का घोटाला

0 196

ठेकेदार सरकार को लगा रहा चूना
पत्रकारों ने विधायक से मिलकर घटिया निर्माण के संबंध में की चर्चा
 शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

तहसील क्षेत्र में हैदरगढ़ – बेगमगंज सुल्तानगंज, बोरिया- महुआखेड़ा से बेगमगंज तक बनने बाली करोड़ों की लागत से बन रही सड़क के घटिया निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल से मिलकर चर्चा की।
जिसमें बताया कि सैकड़ों गॉवों को जोडने बाली मुख्य सड़क सुल्तानगंज और विदिशा जिले के हैदरगढ को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील थी जिसे बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन,

पैदलयात्रा कर ज्ञापन सरकार को दिए और सड़क निर्माण की मांग की तब शासन ने उक्त सड़क निर्माण करोड़ की राशि स्वीकृत की। सड़क निर्माण के लिए टेंडर श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी को मिला जो विगत एक वर्ष से सही डंग से कार्य शुरू नहीं सका था और अब सडक का ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण नहीं किया जा रहा है और सड़क निर्माण में शासन को करोड़ों रूपय का चूना लगाने का कार्य किया जा रहा है।
आप को बता दें कि सुल्तानगंज से हैदरगढ़ करीब 45 किमी लम्बी सड़क निर्माण किया जाना है जिसका कार्य श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। जो गुणवत्ता पूंर्ण नहीं है अनेक जगह मुरम में मिटटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो वहीं सड़क मार्ग पर सैकड़ों पुलिया है जो कई वर्षों पुरानी है और जर्जर हो चुकी है जिन्हे तोड़कर नये रूप में तैयार करना है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा उन पुलियों को तोड़ा नहीं जा रहा है। वल्की सिर्फ शासन को दिखानें के लिए सड़क के साईड में पुरानी पुलियों के साईड में दीबार खड़ी कर और पाइप लगाकर शासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है और करोड़ों रूपय का घोटाला करने की साजिस की जा रही है। जिससे आने वाले समय में पुलिया कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़क में आने वाली सैकडों पुलियों का नवनिर्माण होना है लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चुना लगाया जा रहा है।

गुणवत्ताहीन सडक –
सुल्तानगंज सड़क पर कंपनी के द्वारा मुरम और मिटटी की मिलावट की जा रही है जिसके उपर से गिटटी डालकर डामर का प्रयोग किया जा रहा है जिससे सड़क का जुडाव नहीं होगा और कुछ ही महिनों में सड़क टूट जाएगी।
क्षेत्रीय विधायक ने की थी पदयात्रा-
क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल ने सुल्तानगंज, हैदरगढ, बोरिया तिगडडा से महुआखेडा, बेगमगंज तक सड़क निर्माण के लिए पैदल यात्रा की थी और हजारों क्षेत्रवासियों के साथ शासन को ज्ञापन देकर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की थी तब जाकर सड़क का कार्य प्रांरभ किया गया था। लेकिन वही सड़क निर्माण में आज क्षेत्रवासियों की आस पर पानी फेरा जा रहा है और शासन को चूना लगाया जा रहा है।
इस संबंध में विधायक देवेन्द्र पटेल ने सड़क के घटिया निर्माण को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत करने और जांच कराने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811