Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां शुरू, मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

0 61

-शिवपुरी जिले में 4 जून को होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना

-प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार मतगणना के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नोडल अधिकारी प्रशिक्षण उमराव सिंह मरावी सहित प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को यह प्रशिक्षण दिया गया। अब आगामी दिनों में यह मास्टर ट्रेनर्स जिला स्तर पर विभिन्न मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि मतगणना में लगने वाले गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 24 मई को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवपुरी में आयोजित किया गया है। गौरतलब है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना का काम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811